उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम ब्लॉक क्षेत्र के पट्टी शाह शिवाला घाट में चल रहे नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के आज तीसरे दिन देवताओं के आवाहन के साथ हवन पूजन अनवरत जारी रखते बृजदास की कथा का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर किया गया। विकास खण्ड हथगाम अन्तर्गत पट्टी शाह शिवाला गंगा घाट में रुद्र महायज्ञ में बृजदास की कथा का वर्णन करते हुए यज्ञाचार्य पारसनाथ द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, विंध्याचल व कथा वाचक चित्रकूट राजेश्वरानंद आदि सभी ने अपने मधुर वचनों से भक्तों को कथा के माध्यम से मन मुग्ध कर दिया। वही स्वामी श्री परमहंस राघवानन्द जी महराज ने बताया कि विगत 38 वर्षों से अनवरत रूद्र महायज्ञ चलता चला आ रहा है। और इन्होंने बताया कि सुबह देव आवाहन व शाम 3 बजे से 6 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम चलता है। इस मौके पर कपूरे मोदनवाल, सुरेश बर्तन वाले, विनोद यादव, रणवीर यादव, सुरेश मौर्य सहित अन्य भक्त गण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share