उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर एक सेना कर्मी ट्रेन से उतरने की हड़बड़ाहट में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस 108 नंबर को फोन कर बुलाया और सेना कर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद निवासी बजरंगपाल का 32 वर्षीय पुत्र मुकेश जो सेना कर्मी है।

वह आज प्रयागराज से फतेहपुर आ रहा था ट्रेन फतेहपुर स्टेशन पर नही रुकी और आगे बढ़ती चली गई तो जब मलवा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की गति कुछ धीमी हुई तो सेना कर्मी ट्रेन से उतरने के प्रयास में गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर ने फोन कर 108 सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची 108 एंबुलेंस के एमटी अनुज और बिजेंद्र ने सेना कर्मी का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सेना कर्मी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!