उत्तर प्रदेश फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के चौकी चौराहा के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रॉड पर गिर गई। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के छुन्नू का पुरवा गाँव निवासी पित्थू का 30 वर्षीय पुत्र महेश किसी काम से बाइक पर सवार होकर घर से निकला था जब वह थानां क्षेत्र के चौकी चौराहा के समीप पहुंचा।

तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चोट गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

