G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चीतचौहट्टा गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसकी सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी संदीप कुमार अपनी 25 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को उसके माइके से बाइक पर बैठा कर वहाँ से वापस अपने घर आ रहा था।

जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चीतचौहट्टा गांव पहुंचा तभी रोड पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला पुष्पा देवी रोड पर गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स पुष्पा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share