G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने दायित्यों का सही से निर्वहन करते हुए नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर्स की बिन्दुवार समीक्षा की और पिछली बैठक के कार्यवाई की पुष्टि की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर बल दिया। गर्भवती/धात्री/बच्चों का टीकाकरण का कार्य समय से कराया जाय, बीएचएनडी दिवस पर सभी स्वास्थ् सुविधाएं व जाँच संवेदन शीलता के साथ करायी जाय। ई-कवच पोर्टल पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने सीडीपीओ से समंन्वय बनाते हुए सैम/मैम बच्चों की समय से फीडिंग का कार्य कराए एवं आशा, एनम के साथ बैठक करते रहे जो समस्या अपने स्तर हल हो सकती है।

उसको हल कराकर नागरिको को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए और रोगी समिति कल्याण समिति की बैठक अवश्य करा लें, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान दिया जाय, आशा व एनम के माध्यम से नागरिको को स्वास्थ् के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक करें और यदि कोई स्वास्थ् संबंधी परेशानी हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ् केन्द्र से संपर्क करें। उन्होंने जिला आयुष अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी केन्द्रों में की गयी ओपीडी की रिपोर्ट से अवगत कराये, साथ ही जिला आयुष अधिकारी केन्द्रों पर बनाये गए हर्बल गार्डन की फोटोग्राफ भी भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लायी जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील भारती, एसीएमओ महिला व पुरुष, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share