G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक रोड पर गिरने से चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाला गांव निवासी मोहनलाल का 26 वर्षीय पुत्र राजकमल अपनी 22 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी और 24 वर्षीय अपनी बहन सुनैना देवी पत्नी आशीष निवासी रानीपुर थानां औंग को बाइक पर बैठा कर किसी काम से फतेहपुर आ रहा था। जब वह मलवा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार चालक राज कमल, उसकी बहन सुनैना देवी व चालक की पत्नी लक्ष्मी देवी तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share