उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अहिरन खेड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गई। जिससे वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस 108 नम्बर को दी वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी पुरम कालोनी निवासी सोमित गुप्ता का 26 वर्षीय पुत्र सुमित गुप्ता कानपुर से कार द्वारा फतेहपुर आ रहे थे। उनके साथ कार में सवार अरविन्द राय की 24 वर्षीय पुत्री प्रिया व राम सरन साहू की 24 वर्षीय पुत्री मोहिनी साहू सवार थीं। जब वह मलवां थानां क्षेत्र के अहिरन खेड़ा गांव के समीप पहुंचे तभी ओवर टेक करने पर उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया।

जिसे कार अनियंत्र होकर खाई में जा गिरी कार में सवार सोमित गुप्ता, प्रिया व मोहिनी साहू तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो द्वारा घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुंची मलवा 108 एम्बुलेंस के एमटी अनुज ने सभी को प्राथमिक उपचार के साथ जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!