उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर भाइयों ने भाई को मारपीट कर किया घायल। जिसकी सूचना पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दिया। पुलिस घायल को मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर गाँव निवासी शुखराज का 45 वर्षीय पुत्र भोला खेत की मेड बाध रहा था। तभी उसके भाई राम दीन, भगवान दीन, शिवराज व उसकी पत्नी चार लोगों ने हमला कर उसको घायल कर दिया। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वही पीड़ित भोला ने बताया आज वह अपने खेत की मेड बाँध रहा था। तभी उसको चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दिया तो पुलिस मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!