उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिला स्वयं सहायता समूह संचालित और समूह की मदद से ग्रामीण महिलाएं अलग-अलग रोजगार कर रही है। और अपनी आजीविका चला रही है। वही शासन द्वारा भी महिला स्वयं सहायता समूह की भरपूर मदद की जा रही है। ब्लॉक परिसर में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और सचिव ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया अलग-अलग समूह की अध्यक्ष और सचिव…
1.अध्यक्ष आशा देवी सचिव मंजू देवी
2. अध्यक्ष शशि देवी सचिव तारावती
3. अध्यक्ष निर्मला सचिव नीतू देवी
4. अध्यक्ष सविता देवी सचिव सोनी देवी
5. अध्यक्ष विमला देवी सचिव जग्गी देवी
6. अध्यक्ष शशि देवी सचिव रामादेवी, कुल 6 महिला सहायता समूह की अध्यक्ष और सचिव ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया और सभी ने कृष्णा प्रेरणा आजीविका संकुल की अध्यक्ष श्वेता देवी और कोषाध्यक्ष लालती देवी पर आरोप लगाया कि बिना उनके हस्ताक्षर और अनुमति के अलग-अलग समूहों से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं। साथ में इन समूह के खाते भी लगभग लगभग बंद हो चुके हैं। वही पीड़ित समूह के पदाधिकारी भी अपने समूह का संचालन ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं । अतः बीडीओ से मांग किया है। कि निष्पक्ष जांच कराकर पुनः हम सभी का समूह संचालित कराने की मांग किया गया है। वही पीड़ित समूह के अध्यक्ष और सचिव के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के हसवा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह परिहार अमित परिहार और अनिल लोधी समेत अन्य किसान भी पहुंचे और खंड विकास अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया तथा निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि अलग-अलग 6 समूह से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और जल्द ही जांच कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी वहीं आरोपी पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी और मामला सही पाए जाने पर निम्न समूह को भी पुनः ठीक प्रकार से संचालित कराया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By