G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली कस्बा निवासी रामकिशोर की 45 वर्षीय पत्नी सियारानी और उसका पति दोनों बाइक से जहानाबाद थाना क्षेत्र के मिरखी गांव अपने रिश्तेदारी में मुंडन कार्यक्रम में सामिल होने गए थे। वहां से वापस होते समय जब वह बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंचे तभी बाइक पर पीछे बैठी सियारानी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको तुरन्त इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share