उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जब तक कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी शकठु प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र पप्पू शर्मा जो बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में फर्नीचर का काम कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। रोज की भांति कल भी वह बीती देर शाम काम से वापस अपने घर जा रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना करने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है। वहीं जब मृतक के परिजनों को जानकारी हुई तो उसके घर में कोहराम मच गया और मृतक की पत्नी राधा का रो-रोकर बुराहाल रहा। पूरी घटना की जानकारी मृतक के सांडूह अरविंद शर्मा ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!