उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जन जैव विविधता दिवस पखवारे के अवसर पर प्रिंसू यादव व अशोक यादव के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों को एकत्र करके वन अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया। खागा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हथगाम अन्तर्गत पट्टी शाह,संवत, गोकुलपुर तेल्हाई,मोहलिया इरादतपुर चतुर्भुज पुर गांवों में जागरूक करते हुए खागा रेंज के वन अधिकारी शेर व बचोली ने बताया कि विश्व जैव विविधता दिवस संरक्षण दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रति वर्ष 22 मई से 4जून तक मनाया जाता है। और प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 22 मई यह एक अन्तर्राष्ट्रीय पर्व है।इसे संयुक्त राष्ट्र ने आरम्भ किया था। और इन्होंने बताया कि जैव विविधता दिवस के जरिए हमारी धरती पर प्रदूषण नियंत्रण से जल, मिट्टी और वायु आदि के संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।तथा इन्होंने बताया कि जैव विविधता से हमारे पौधों,वैक्टीरिया, मनुष्य सहित हर जीवित चीज को संरक्षित करने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर प्रिंसू यादव, अशोक यादव,वन दरोगा शेर सिंह,बचोली सहित अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By