उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के घनघोल गांव में कल एक युवक को ज़हरीले सांप ने डस लिया। जिसको परिजन इलाज के लिए न ले जाकर इधर उधर झाड़-फूंक कराते रहे। जिसके चलते बीती रात युवक की मौत हो गई। मौत की खबर स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनघौल गांव निवासी बूधी के 45 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल को घर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो उसको इलाज के लिए न ले जाकर इधर उधर झाड़-फूंक के लिए चक्कर लगाते रहे। जिसके चलते चंद्रपाल की बीती रात मौत हो गई तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!