उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले की नगर पंचायत पाकबड़ा से कैल्सा को जाने वाले मुख्य मार्ग पर केजीएन गिलास शोरूम का पाकबड़ा चेयरमैन मोहम्मद याकूब द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया । नगर पंचायत बांसवाड़ा के स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी मोहम्मद तालिब द्वारा कैल्सा रोड पर केजीएन क्लास शोरूम के नाम से ऐसी शॉप का शुभारंभ किया गया है, जहां पर शीशे की सभी प्रकार की वैरायटी मिल सकेंगी।

और उच्च कोटि के सभी आइटम केजीएन क्लास रूम पर उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है । बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पाक बड़ा चेयरमैन मोहम्मद याकूब का तालिब एंड कंपनी द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया ,और कहां गया की आज हमारे यहां पर पाकबड़ा के नवागत चेयरमैन मौजूद हैं ,हम सभी के लिए खुशी की बात है । इस दौरान मोहम्मद तालीब द्वारा बताया गया कि उनके पास गिलास की हर प्रकार की वैरायटी सम्मानित ग्राहक की जरूरत के अनुसार मौजूद है, उच्च कोटि का आइटम उनके यहां पर उचित दर पर भी मिलने जा रहा है ।

वही नवागत चेयरमैन मोहम्मद याकूब द्वारा कहा गया कि आज वह पाकबड़ा के कैल्सा रोड पर स्थित केजीएन ग्लास शोरूम पर मौजूद है, उन्हें खुशी है कि उनकी नगर पंचायत पाकबड़ा में एक से एक बेहतर क्वालिटी के कारोबारी पाकबड़ा की शान में चार चांद लगा रहे हैं ,तालीब भाई ने केजीएन ग्लास शोरूम शुरू किया है और मै इनके उज़्ज़बल भविष्य की कामना करता हूँ।

By

Share
Share
error: Content is protected !!