उत्तर प्रदेश फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट गंगा नहाने गया एक परिवार की 13 वर्षीय किशोरी अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उसके बाद भी कुछ पता नही चला आज दूसरे दिन किशोरी का शव तैरता हुआ दूसरे घाट पर ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव निवासी रामकुमार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री श्रेया उर्फ आरजू अपने परिवार के साथ घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट गंगा नहाने गई थी।
जो अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस को सूचना देकर परेसान हाल परिवार घर लौट गए। वही आज थाना क्षेत्र के इजुरा घाट पर ग्रामीणों ने किशोरी का शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
