उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप एक साइकिल सवार अपने पुत्र को पीछे बैठाकर जा रहा था। तभी बच्चे का पैर साइकिल के पहिए में फंस जाने से गंभीर रूप से पैर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसको पिता इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पंथुआ गांव निवासी शिव बरन का 10 वर्षीय पुत्र आदर्श अपने पिता के साथ साइकिल से सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव मौसी के यहां गया था।

वहां से वापस अपने घर जाते समय जब वह रमवा गांव के समीप पहुंचा। तभी उसका पैर साइकिल के पहिए के अंदर चला गया। जिसके चलते उसका पैर गंभीर रूप क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चे का पिता शिव बरन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share