G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरिया पुर गांव में परिवारिक कलह के चलते एक युवक ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन युवक को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी दयाराम का 25 वर्षीय पुत्र श्री राम ने आज परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन श्री राम को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन तुरंत युवक को प्राइवेट एंबुलेंस से कानपुर के लिए लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share