उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लखनऊ खंड स्नातक MLC चुनाव के दौरान विजयपुर विकासखंड की बूथ संख्या-159 पर मिली शिकायत के बाद जिला प्रशासन फुल एक्शन में आ गया।शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को शिकायत के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि मतदान प्रक्रिया को हर हाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया जा रहा है कि सुबह से ही विजयपुर ब्लॉक में दो पक्षों के बीच खींचतान को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद डीएम, एसपी खुद मॉनिटरिंग के लिए पहुंचे। वही जिलाधिकारी ने बताया विजयपुर विकासखंड की बूथ संख्या-159 पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायत के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

