फतेहपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए आज दिनांक 23 अक्टूबर को मतदान जारी है। इसी क्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा ।हमारा आकलन है कि हमारा कैंडिडेट समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव भारी बहुमत से जीतेंगे। जिस दिन काउंटिंग होगी हम लोग आज मतदान करके आ रहे हैं और हम लोगों ने जानकारी प्राप्त किया है, हमारे पूरे जनपद में उनका ही सपोर्ट ज्यादा है और वो निश्चित रूप से जीतेंगे, ये हम लोगों को पूरा विश्वास है।उन्होंने जनपद के सभी स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की। इस मौके पर पुत्र राहुल लोधी सहित परिवार के समस्त लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share