उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की गयी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में थाना बकेवर पुलिस ने ग्राम धमौली से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नितेश पाल पुत्र भगौती प्रसाद पाल निवासी ग्राम धमौली थाना बकेवर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 73 अदद पाउच जोशीला स्टार ब्रांड देशी शराब (प्रत्येक पाउच 200 मिली) बरामद की है। इस संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share