उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र में 21.10.2026 को समय करीब 2.30 बजे गंगा नदी में नहाने के दौरान आलमपुर नरही गांव निवासी गजराज उर्फ गज्जू पुत्र पप्पू सेंगर उम्र करीब 14 वर्ष और पुष्पेंद्र पुत्र कल्लू पाल उम्र करीब 15 वर्ष गहरे पानी मे डूब गए थे। जिनकी तलाश SDRF एवं स्थानीय नाविकों के द्वारा की जा रही थी। तलाश के क्रम में मृतक पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र उर्फ कल्लू पाल उम्र करीब 15 वर्ष का शव आज दिनांक 23.10.2026 को समोपुर घाट थाना हाथगांव में समय करीब 12.30 बजे क्षेत्रीय नाविकों द्वारा शव को बरामद किया गया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी हाउस भेजा दिया गया है। आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share