उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्नातक MLC चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।आज दोनों अधिकारियों द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कार्यालय क्षेत्र पंचायत विजयीपुर, कार्यालय क्षेत्र पंचायत बहुआ तथा तहसील खागा स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मतदाता सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share