उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव की मोड़ के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन सीएनजी ऑटो को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ऑटो पर सवार ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के झाल निवासी दशरथ का 52 वर्षीय पुत्र राजू जो सीएनजी ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज़ की भांति वह अपने ऑटो पर थानां क्षेत्र के अन्द मऊ गांव निवासी गंगा बिशनू के 34 वर्षीय पुत्र सूरज भान उसके 50 वर्षीय बड़े भाई पहलवान और पहलवान के 18 वर्षीय पुत्र मोहित सभी को अपने सीएनजी ऑटो पर सवार कर गाजीपुर कस्बे आ रहा था। जब ऑटो गाजीपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंचा। तभी रोड से गुजरा अज्ञात चार पहिया वाहन ऑटो को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ऑटो पर सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। फोनकर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी व पायलेट के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं। घायलों में सूरजभान ज़्यादा गंभीर रूप से घायल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share