उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के गणेश दासपुर चौराहे के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नकसारा गाँव निवासी छेददु सिंह का 36 वर्षीय पुत्र सरवन सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के गणेश दासपुर चौराहे के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिय्या। जिससे बाइक चालक सरवन सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी राजेश कुमार यादव व पायलेट भूपेंद्र सिंह ने घायल को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसी एंबुलेंस के ईएमटी और पायलेट के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

