उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 23.10.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बिंदकी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत डुगरी गाँव मे स्थित देशी शराब के ठेके पर हुई घटना के संबंध में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतक के परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तथा संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रकरण के शीघ्र खुलाशे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी बिंदकी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

