उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ऊबीपुर गाँव के समीप बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से युवक गम्भीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपेड के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपिलही गांव निवासी फुदाली का 48 वर्षीय पुत्र पुत्तन बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था। तभी ऊबीपुर के समीप एचटी लाइन में मूर्ति छू जाने से करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share