फतेहपुर जिले के सभागार गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्वाचन से संबंधित सेक्टर एवं जोनल ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

