उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम नया डेरा में बुधवार की शाम बाइक में बैठते समय 44 वर्षीय युवक अचानक नीचे गिर गया और उसकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नया डेरा गांव निवासी श्रीपाल का पुत्र मुन्नीलाल बाइक में बैठते ही अचानक नीचे गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र छेद्दू ने बताया कि उसका पिता चढ़ाई चढ़कर नीचे आया था और जैसे ही बाइक में बैठा अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

