उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भगलापुर गांव निवासी वीर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र बीलू सिंह बाइक से कानपुर से घर आ रहा था।

बताते हैं कि जैसे ही वह अमौली के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चाचा वीरेन्द्र ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

