उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के तेलियानी ब्लाक की।ग्राम पंचायत सेनीपुर के पंचायत कार्यालय में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती (नेचुरल फार्मिंग) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तेलियानी ब्लॉक के एडी ओएजी (ADOAG) ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों के बजाय प्राकृतिक तरीकों को अपनाने और कृषि विभाग की नई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल लागत कम करती है बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनाए रखती है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती के बेहतर और प्राकृतिक विकल्पों से अवगत कराना रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share