उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत तीन दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन के दौरान रिंद नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 36 घंटे बाद गुरूवार की सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अरविंद कुमार का पुत्र अभिषेक तीन दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन में रिंद नदी गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया।

काफी देर बाद जब वह नदी से नहीं निकला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गोताखोरों को खोज में लगा दिया, लेकिन कोई सुराग न मिला। गुरूवार की सुबह घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर पुल के पास शव को गोताखोरों ने बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

