उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सिठयानी गाँव के समीप स्थित अपने खेत गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सिठयानी गाँव निवासी बिन्दा प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र राम सेवक आज सुबह अपने गाँव के समीप स्थित खेत गया था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

