उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दुर्गा पंडाल की बिजली की लाइट खोलना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। बिजली का तार खोलते समय करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर बिजली का काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंट गांव निवासी यासीन सलमानी का 25 वर्षीय पुत्र फैसल सलमानी इलेक्ट्रिकल का काम करता था। गांव में दुर्गा पंडाल लगाया गया था। आरोप है कि गांव के ही पन्ना नामक व्यक्ति के बुलाने पर फैसल पंडाल में लगी लाइट व बिजली के तार खोलने गया था। इसी दौरान तार खोलते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे हरदो स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता यासीन सलमानी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा इलेक्ट्रिकल का काम करता था। इसी वजह से गांव के पन्ना नामक व्यक्ति ने उसे दुर्गा पंडाल की लाइट खोलने के लिए बुलाया था। बेटे को शराब पिलाने के बाद बिजली का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share