उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के आलमपुर नरही गाँव निवासी दो किशोर गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों किशोर डूब गए। डूबे हुए किशोरों में गजराज उर्फ गज्जू पुत्र पप्पू सेंगर, उम्र लगभग 14 वर्ष एवं पुष्पेंद्र पुत्र कल्लू पाल, उम्र लगभग 15 वर्ष शामिल हैं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया गया तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं। प्रशासन द्वारा शीघ्र बच्चों की तलाश किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share