उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।डीएम ने पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग देते हुए कहा कि चुनाव भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न कराया जाए। सभी मतदान कार्मिक पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।कलेक्ट्रेट में ब्रीफिंग के बाद सभी पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। कार्मिकों को निर्देश दिया गया कि वे केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और सामग्री का निरीक्षण कर लें।जिले में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 25 मतदेय स्थल होंगे। स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में कुल 17596 मतदाता हैं। निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 25 पोलिंग पार्टियों के साथ 3 रिजर्व पार्टियां भी तैयार रखी गई हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय कुमार पांडे सहित संबंधित अधिकारी और निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share