फतेहपुर जिले के विजयीपुर विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत थूरयानी गाँव में संचालित श्यामू पाल के कथित अवैध क्लीनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाई की है। विभागीय टीम ने संबंधित क्लीनिक को सीज कर दिया। इस कार्यवाई को क्षेत्र में बिना आवश्यक पंजीकरण और मानकों के संचालित होने वाले चिकित्सा केंद्रों की जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, क्लीनिक के पंजीकरण, संचालन संबंधी अनियमितताओं और विभागीय कार्यवाई के विस्तृत कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सवाल यह भी है कि क्षेत्र में अन्य संदिग्ध क्लीनिकों की जांच कब होगी? स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाई के बाद अब दूसरे चिकित्सा केंद्रों पर भी निगरानी और जांच की मांग उठ रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share