उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित स्वस्थ केंद्र के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी अहमद अली की 70 वर्षीय पत्नी नजबुन ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खखरेरू जा रही थी। जब रिक्शा थानां क्षेत्र के कस्बे में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार नजबुन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वस्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बृद्धा की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी संजीव कुमार और पायलेट राम सजीवन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

