उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम विकास खण्ड क्षेत्र के श्री परमहंस आनंद आश्रम शिवाला घाट पट्टी शाह के प्रांगण में पूर्व की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री 1008 स्वामी श्री राघवानंद परमहंस जी महाराज की पूजा अर्चना कर अपने गुरु महाराज की पूजा भक्तों द्वारा की गई। और सर्वप्रथम संतों एवं कन्याओं को भोजन और दान दक्षिणा व भंडारे का आयोजन किया गया। विकास खण्ड हथगाम अन्तर्गत श्री परमहंस आनंद आश्रम शिवाला घाट पट्टी शाह में गुरु पूर्णिमा मनाते हुए श्री 1008 स्वामी श्री राघवानंद परमहंस जी महाराज ने पूजा अर्चना करते हुए बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेदव्यास का जन्म दिवस मनाया जाता है। उनके सम्मान में इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद की रचना की थी और इसी कारण से उनका नाम वेदव्यास पड़ा। और उन्होंने बताया कि यह आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करता है। और यथाशक्ति दक्षिणा पुष्प वस्त्र आदि भेंट करता है। जिस दिन अपने सारे अवगुणों को गुरु को अर्पित कर देता है तथा अपना सारा भार गुरु को दे देता है। इस अवसर पर कानपुर चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज फतेहपुर आदि जनपदों के भक्त गणों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कपूरे गुप्ता, अर्जुन, उमेश चंद्र गुप्ता, माता प्रसाद गुप्ता , शिवानंद, अंशु ,बृजा नंद,विनोद यादव, पुष्पा देवी यादव, प्रमोद सिंह यादव आदि भक्तजन मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!