उत्तर प्रदेश फतेहपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवाकांत तिवारी के संयोजन में हथगाम नगर के एक गेस्ट हाउस में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संविधान की प्रतियां बांटी गईं। जय भीम के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। वक्ताओं ने भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा दिया। इस मौके पर मोहम्मद हैरिस को नगर पंचायत हथगाम का अध्यक्ष बनाया गया। संचालन रामनरेश महाराज एवं नज़्जन नेता ने किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी की अध्यक्षता में हुसैनगंज विधानसभा का हृदय स्थल कहे जाने वाले हथगाम नगर में कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ से संविधान को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने मणिपुर, हाथरस कांड आदि घटनाओं का उदाहरण दिया। कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा लिया जा रहा है जबकि संविधान ने सबको बोलने की आजादी दी है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी है। द्विवेदी ने कहा कि आज देश का भाईचारा खतरे में है। एकता अखंडता खतरे में है। हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की खुले आम राजनीतिक की जा रही है। उन्होंने कहा कि 11 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सेना से लेकर रेलवे तक सब कुछ सत्यानाश कर दिया। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया। देश को बचाने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक आईसीसी मेंबर शिवाकांत तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में काम करने वालों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया है। संविधान की भूमिका में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्दों को खुलेआम हटाने की बात की जा रही है। ऐसी स्थिति में आप कैसे कह सकते हैं कि संविधान खतरे में नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि गाय काटने के सभी कारखाने भाजपाइयों के हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज संविधान में दिए गए अधिकारों का भाजपा सरकार हनन कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी ही इस देश को बचा सकते हैं। भाजपा जैसी झूठी और मक्कार सरकार के खिलाफ लड़ना होगा। कानपुर देहात के कोऑर्डिनेटर कलीम उल्ला ने कहा कि सामंतवादी सांप्रदायिक सरकार के खिलाफ राहुल गांधी मजबूती से लड़ रहे हैं। जिला प्रवक्ता देवी प्रसाद दुबे ने कहा कि सरकार स्कूल चलो अभियान की जगह स्कूल बंद करो अभियान चला रही है और गरीब लोगों को शिक्षा से वंचित कर रही है। संविधान बचाओ सम्मेलन में शिवाकांत तिवारी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को संविधान की बुकलेट भेंट की गई। इसके पहले जिलाध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। सेवा दल के जिलाध्यक्ष उदित अवस्थी ने कहा कि 2014 के बाद से भाजपा द्वारा संविधान को लगातार कुचला जा रहा है। भाजपा का देश और संविधान विरोधी होने का इतिहास रहा है। इन्होंने अंग्रेजों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बने हुए स्कूलों से पढ़कर भाजपाई कांग्रेस हटाने का नारा दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूल तक बंद कर किया जा रहे हैं। सम्मेलन को माधुरी रावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर तिवारी, पूर्व सभासद कलीम शेख, दीपक सिंह, मोहिउद्दीन, राजू साहू, धर्मपाल धोबी,मुन्ना प्रेमनगर, अखलाक अहमद, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By