G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवाँ गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोरवाँ गाँव निवासी राम कृपाल का 35 वर्षीय पुत्र रवि बाइक पर सवार होकर भवानीपुर गाँव किसी काम से गया था।

वहाँ से जब वह वापस अपने गाँव के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें रवि घायल हो गया परिजन उसको घायल अवस्था मे बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share