उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ब्राउन्हा गाँव के समीप रोड किनारे खड़े लोगो को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए तुरन्त सभी घायलों को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक किशोरी को मृत घोषित करते हुए बाकी दो घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में ब्राउन्हा गाँव निवासी प्रभुदयाल की 13 वर्षीय पुत्री आकांक्षा व छेदी लाल की 3 वर्षीय पुत्री शुबरा और राम दयाल की पत्नी मधु गाँव के समीप सभी रोड किनारे खड़ी थीं।

तभी रोड से गुज़री अनियंत्रित वैगन आर कार UP78 AA 3982 ने टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से सभी घायल हो गए जिनको घायल अवस्था मे इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत आकांक्षा को मृत घोषित करते हुए घायलो का इलाज कर रहे है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!