G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गाँव के मोड़ पर दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के जारी गाँव निवासी काली चरण तिवारी का 27 वर्षीय पुत्र दीपक तिवारी किसी काम से बाइक पर सवार होकर खागा आ रहा था। जब वह स्कुरी गाँव के मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे दीपक घायल हो गया घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share