G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान दंपति समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी श्यामलाल का 32 वर्षीय पुत्र राम खेलावन अपनी 27 वर्षीय पत्नी रंजना के साथ ई-रिक्शा में बैठकर शहर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। आज उनको लुधियाना जाना था। जैसे ही ई-रिक्शा गांव के बाहर पहुंचा तभी अनिंयत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। इसी प्रकार मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी सत्यदेव का 25 वर्षीय पुत्र अशोक बाइक से शहर आया था वापस लौटते समय जब वह अल्लीपुर के समीप एनएच-2 पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share