उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले में युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आमीन पठान ने जनप्रिय सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल सुलखियापुर मुंशीगंज में वृक्षारोपण किया जिसमे स्कूल के बच्चो ने भी सोनिया गांधी को शुभकामनाएं व प्यार दिया। वही पठान ने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली की परिवार रूपी जनता के दिलो में बस्ती है।

आज छोटे बच्चो का सोनिया गांधी के प्रति प्रेम देखकर मन मोहित हो गया। कहा जाता है न की बच्चे भगवान का रूप होते है आज बच्चो ने जन्मदिन पर सोनिया गांधी की लंबी आयु की कामना किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक आशीष कुमार यादव व सभासद अतुल शर्मा, शिक्षक आदित्य, महेश आदि ने भी सोनिया गाँधी को जन्मदिन की बधाई शुभ कामनाए व प्यार दिया। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष आमीन पठान रायबरेली

By

Share
Share
error: Content is protected !!