उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव शादी समारोह में सामिल होने पहुँचे बृद्ध की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी दर्शन का 60 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल रैदास कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव लड़की के शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहाँ तारापुर गाँव से बारात आई थी। वही उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को हुई तो मृतक के घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!