G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरसम गांव में घर की छत पर रेलिंग से टेक लगाए बैठा युवक रेलिंग सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोरसम गाँव निवासी छोटे लाल का 37 वर्षीय पुत्र मुन्ना घर की छत पर रेलिंग में टेक लगाकर धूप में बैठा था।

तभी कमज़ोर रेलिंग में धक्का लग गया और रेलिंग सहित मुन्ना छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए परिजन बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share