G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमे एक बाइक चालक घायल हो गया तो उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमरापुर गाँव निवासी राम मनोहर का 22 वर्षीय पुत्र प्रभाकर बीती रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के बारह मील गया था।

तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रभाकर घायल हो गया तो घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share