उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माथइयापुर गाँव के समीप साइकिल सवार बृद्ध को स्कूल बस ने टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध की बस से कुचल कर मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस वैधानिक कार्यवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवरधनपुर निवासी शुखदेव का 63 वर्षीय पुत्र सियाराम साइकिल पर सवार होकर थाना क्षेत्र के माथइयापुर के समीप पहुंचा तभी स्कूल बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध साइकिल सवार सियाराम बस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया बृद्ध सियाराम साइकिल पर सवार होकर घर से माथइयापुर सब्जी लेने गया था। सब्जी लेकर वापस घर जा रहा था तभी स्कूल बस ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर जब उसकी पत्नी शुखरानी और उसकी तीनो बेटियों को हुई तो सभी का रोरोकर बुरा हाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!