उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गाँव के समोप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूल से घर जा रही छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव निवासी राजू की 13 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी जो कक्षा 6 की सरला देवी इंटर कालेज की छात्रा है। वह रोज की भांति आज भी स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल की छुट्टी होने पर वह पैदल घर जा रही थी।

जब वह थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गाँव के समीप सर्विस लेन पर पहुंची तभी रोड से गुज़रे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई हदशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स छात्रा को इलाज के लिए जिला असप्ताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!