उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव के समीप आज सुबह लगभग 9 बजे मुण्डन करने मैहर जा रही कार की बोलेरो से भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार एक मासूम की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खम्भापुर मोहल्ला निवासी श्यामू सिंह यादव के पुत्र रूद्र सिंह यादव का मुण्डन होना था।

मुण्डन कराने परिवार के लोग एक कार में सवार होकर मैहर जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव के समीप बोलेरो से कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार बच्चो सहित 8 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमे श्यामू सिंह यादव के पुत्र रूद्र सिंह जिसका मुण्डन होना था वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसको डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

परिजन उसको कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि परिवारिक राज कुमार सिंह का पुत्र विक्रम सिंह सभी को कार पर सावार कर सुबह लगभग 9 बजे घर से निकला जैसे ही वह थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी बोलेरो UP71 H 2951 के 25 वर्षीय चालक अरविंद कुमार पुत्र मोती लाल निवासी सामियाना थाना गाजीपुर ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार में सावार 35 वर्षीय कार चालक विक्रम सिंह, श्यामू सिंह यादव का 1 वर्षीय पुत्र रूद्र सिंह यादव, श्यामू सिंह यादव की 32 वर्षीय पत्नी अमृता सिंह यादव, राम कुमार की 30 वर्षीय पुत्री सिंधु यादव पत्नी अनुराग यादव, विक्रम सिंह की 32 वर्षीय पत्नी प्रीति सिंह यादव, विक्रम सिंह की 6 वर्षीय पुत्री अंशिका यादव, अनुराग यादव की 8 वर्षीय पुत्री आशी यादव व दूसरी 6 वर्षीय पुत्री जीवा यादव कमोबेस सभी लोग घायल हो गए।
बोलेरो चालक अरविंद

सभी घायलो को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें श्यामू सिंह के एक वर्षीय पुत्र रूद्र सिंह की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वही कानपुर जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही कुछ समय पश्चात बोलेरो चालक अरविंद कुमार को सरकारी एम्बुलेन्स उसके घर से इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया डॉक्टर उसका भी इलाज कर रहें है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By